Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : चार दिन बाद पहुंचा हैदराबाद से मजदूर का शव

Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के मुंगो-रंगामाटी निवासी उमाशंकर महतो के बेटे हरिश्चंद्र महतो का शव चार दिन बाद हैदराबाद से घर पहुंचा. शव पहुंचते ही मुंगो-रंगामाटी गांव में मातम छा गया. प्रवासी मजदूर हरिश्चंद्र महतो की 16 मार्च को हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. वह हैदराबाद त्रिवेनी इंसुलेशन प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत था. एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग के लिए वह जा रहा था, इसी क्रम में किसी गाड़ी के चपेट में आ जाने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. शव पहुंचने की सूचना पर भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो, मुखिया मोहन महतो व पंस सदस्या पानो देवी, भुवनेश्वर कुमार महतो सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बढाया. साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मृतक रपत्नी, एक बेटी नमिता कुमारी व बेटा हिमांशु कुमार सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया. यह">https://lagatar.in/kasmar-bed-sheeting-started-at-the-tomb-of-hazrat-data-qurban-ali-shah/">यह

भी पढ़ें : कसमार : हजरत दाता कुरबान अली शाह की मजार पर चादरपोशी शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही