Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : डीवीसी का गौरवशाली इतिहास रहा है : पूर्व प्रोजेक्ट हेड

 
शुमम संदेश से विशेष बातचीत में एमआर श्रीवास्तव ने  डीवीसी के अतीत पर डाला प्रकाश
Bokaro Tharmal : डीवीसी का गौरवशाली इतिहास रहा है. एशिया की इस बहुद्देशीय परियोजना ने स्थापना काल से ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है, बल्कि डीवीसी अपने कमांड एरिया के लोगों का आर्थिक व सामाजिक विकास भी किया. उक्त बातें डीवीसी के पूर्व प्रोजेक्ट हेड एमआर श्रीवास्तव ने बोकारो थर्मल स्थित त्रिजल में शुमम संदेश से विशेष बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि डीवीसी जैसा अतीत में था, वर्तमान में भी वैसा हो इसके लिए सभी को बेहतर ढंग से काम करना होगा.

             37 साल तक डीवीसी में दी सेवा

डीवीसी में 37 साल तक सेवा देने वाले एमआर श्रीवास्तव ने कहा कि बोकारो थर्मल में वर्ष 1985-92 और 1993-97 मेरे लिए चैलेजिंग जॉब था. यहां पर 630 मेगावाट की तीन यूनिट वाली बी प्लांट निर्माणाधीन था. विस्थापित आंदोलन चरम पर था. हर दिन प्लांट गेट के समक्ष कोई ना कोई आंदोलन हो रहा था. इधर प्लांट चलाना और आंदोलन से सामना करना पड़ता था. हांलाकि समय के साथ ठीक होता गया. बी प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है. इस प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू भी हो गया था.

चुनौतियों के बीच डीवीसी ने नई प्रौद्योगिकी को अपनाया

डीवीसी 1953 से देश में विद्युत उत्पादन व वितरण कर रहा है. यह अबतक न केवल उपभोक्ताओं की उम्मीदों में खरा उतरा है, बल्कि अपने कार्य निष्पादन के स्तर को भी ऊंचाई तक पहुंचाया है. पिछलें 75 वर्षो में डीवीसी ने समय की चुनौतियों के साथ नई प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए देश के पूर्वी क्षेत्र में अपना नेतृत्व बरकरार रखा.

               लायंस क्लब ने किया सम्मानित

पूर्व प्रोजेक्ट हेड सह लायंस क्लब के चार्टर मेंबर रहें एमआर श्रीवास्तव को त्रिजल में स्थानीय लायंस क्लब के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इनके साथ दोनों पुत्र अमित श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव व पुत्रवधु भी थी। यहां पर लायंस क्लब के जोगेंद्र गिरि, जितेंद्र सिंह, सुशील सिंह, बिनोद भाटिया, संतोष कुमार लाल, एसडी सिंह, धरम सिंह, सुनील यादव, प्रकाश ठक्कर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680635&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : वार्ता के बाद रैयतो का जारंगडीह कोलियरी बंद आंदोलन समाप्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही