Search

बोकारो थर्मल : डीवीसी के ऐश पौंड का टेंडर समाप्त, छाई ढुलाई पूरी तरह बंद

प्रोजेक्ट हेड एनके चौधरी ने कहा, जल्द शुरू होगा छाई ढुलाई का काम
Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश ढुलाई का टेंडर पांच जून को ही समाप्त हो गया है. जिसके बाद से छाई ढुलाई का काम पूरी तरह से बंद हो गया है. छाई ढुलाई बंद होने से दोनों पौंड पूरी तरह से लबालब भर गया है. अगर समय रहते पौंड से छाई निकासी का टेंडर नहीं हुआ, तो 500 मेगावाट की पावर प्लांट को चलाना मुश्किल हो जाएगा.

 छाई ढुलाई बंद होने से वाहन चालक भी हुए बेरोजगार

ऐश पौंड से छाई ढुलाई के काम में तीन कंपनियां यूसीसी, बीएलए और अक्का शामिल थी. तीनों कंपनियों में दर्जनों मजदूर और हाइवा के ड्राइवर व खलासी लगे हुए थे. छाई ढुलाई के बंद होने के कारण हाइवा ट्रक का संचालन बंद हो गया, जिसके कारण चालक, उपचालक और मजदूर भी बेरोजगार हो गये हैं.

       पावर प्लांट से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन

डीवीसी के ए प्लांट से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. इधर, इस मामले में प्रोजेक्ट हेड एनके चौधरी ने कहा कि जल्द छाई ढुलाई का काम शुरू हो जाएगा. इसी मामले को लेकर प्लांट में बैठक की जा रहीं है. यह">https://lagatar.in/tenughat-meeting-of-the-mind-fortnight-program-ends/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//