Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : कंजकिरो पंचायत के दो गांवों में एक माह से बिजली गुल

Bokaro Thermal :  बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो पंचायत के दो गांवों में पिछले एक माह से बिजली नहीं है. इस गांव का नाम कटहरडीह और शिशुटोला है. बिजली सप्लाई नहीं होने का वजह दोनों गांवो में लगे ट्रांसफार्मर का जल जाना है. करीब एक माह पूर्व दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर जल गया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के फुसरो स्थित कार्यालय को दिए जाने के बाद मरम्मत नहीं की गई है. ग्रामीण इसकी जानकारी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जिप सदस्या खुशबू महतो, मुखिया ललीता देवी, पंसस रेवतलाल महतो को भी दे चुके हैं. बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में लोग दिनरात परेशान रह रहे हैं. बच्चे लालटेन और मोमबती जलाकर पढ़ाई करने को विवश हैं. बिजली सप्लाई बाधित रहने के बाद भी मीटर चालू है. बिजली उपभोक्ताओं को बिल भेजी जा रही है. बिजली नहीं रहने से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित है. कटहरडीह व शिशुटोला की आबादी करीब ढाई हजार है. शिशुटोला में 135 और कटहरडीह में 60 उपभोक्ता हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606448&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा नेताओं ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही