Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : 48 घंटे बाद भी डीवीसी प्रबंधन ने नहीं ली आंदोलकारियों की सुध

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से होने वाले छाई प्रदूषण को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों ने दूसरे दिन मंगलवार 16 मई को डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस भूख हड़ताल आंदोलन को सर्मथन देने पहुंची. वक्ताओं ने कहा कि सूबे के सीएम हेमंत सोरेन के आदेश को भी डीवीसी प्रबंधन नहीं मान रहा है. आंदोलनकारी पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी ने कहा कि ऐश पौंड़ से हो रहें छाई प्रदूषण को लेकर डीवीसी प्रबंधन कभी गंभीर नहीं रहा. बोकारो थर्मल से कुरपनिया मुख्य सड़क के दोनो किनारें हाइवा से छाई डंप किया जा रहा है. जिससे राहगिरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐश पौड़ से उड़ने वाले छाई प्रदूषण से निकटवर्ती गांव नूरीनगर, बाजारटांड़ व जरवाबस्ती के हजारों ग्रामीण सालों भर त्रस्त रहते हैं.

                  अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

48 घंटे के आंदोलन के बाद भी प्रबंधन ने उनकी सुध नहीं ली. जबकि हर रोज़ ऐश पौंड़ में डीवीसी के कई अधिकारियों का आना-जाना रहता है. आंदोलनकारियों के सर्मथन में कांग्रेस के वरीय नेता जोगेंद्र ऊर्फ बाबूलाल गिरी, उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू, खिरोधर महतो, मुखिया अंजू आलम, प्रतिनिधि महबूब आलम मौजूद हैं. यह">https://lagatar.in/bermo-india-should-play-a-leading-role-in-the-united-nations-for-world-peacebermo-india-should-play-a-leading-role-in-the-united-nations-for-world-peace/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत की हो अग्रणी भूमिका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही