Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : सीसीएल से बीसीसीएल में ट्रांसफर हुए अधिकारियों को दी गई विदाई

Bokaro Thermal : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना में कार्यरत अधिकारियों के बीसीसीएल में ट्रांसफर होने पर विदाई दी गई. इस अवसर पर गोविंदपुर परियोजना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. बता दें कि गोविंदपुर परियोजना में ओवरमैन के पद पर कार्यरत बंटी प्रमाणिक, इंदरलाल यादव और रेवालाल बेदिया का प्रमोशन अधिकारी संवर्ग में हुआ है. प्रमोशन के साथ ही सभी का ट्रांसफर कोल इंडिया के सीसीएल से बीसीसीएल में किया गया है. गोविंदपुर परियोजना के खान प्रबंधक कृष्णा मुरारी ने कहा कि ये अधिकारी जिस प्रकार इस परियोजना में पूरी निष्ठा के साथ काम किया, उसी प्रकार वहां भी लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे. कार्यक्रम को रामेश्वर साव, अशोक रविदास, खान प्रभारी नंदकिशोर यादव, राजकुमार साव, राजेंद्र रविदास ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर अधिकारियों में विकास कुमार, स्वेताभ कुमार, आकाश भारत, राहुल सिंह, नवीन सिंह, एन धाकड़ व कर्मचारियों में मिथिलेश कुमार महतो, निखिल कुमार, अरुण चौधरी, हेमलाल महतो, दिनेश्वर मंडल, एमडी आजाद, बिरसाही चमार, रतन, अतवारी रजक, निवारण केवट, खिरोधर रविदास, रथ बाई, परनी देवी, रुकवा देवी सहित काफी संख्या में सीसीएल के कर्मचारी उपस्थित थे. समारोह की अध्यक्षता व संचालन नसीम परवेज ने किया. यह">https://lagatar.in/gandey-pigeons-are-continuously-dying-due-to-unknown-disease/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : अज्ञात बीमारी से कबूतरों की लगातार हो रही है मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही