Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत

Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो में बुधवार को होली के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय किसान खड़े सोरेन अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली और वज्रपात की चपेट मांकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई. परिजन घटनास्थल से शव उठाकर घर ले आए. इसके बाद पेंक-नारायणपुर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुमन कुमार, पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया अमृता कुमारी, रामकुमार मंराडी, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, झामुमो युवा नेता गंगाराम महतो, पूर्व मुखिया गणेश सोरेन मृतक के घर पहुंचे. थाना प्रभारी ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. [caption id="attachment_574718" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/KISHAN-PARIJAN-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> किसान की मौत पर रोते बिलखते परिजन[/caption]

                      पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

गोनियाटो स्थित बड़की नदी तट के किनारे लगभग डेढ़ एकड़ में मृतक खड़े सोरेन ने रबी फसल लगाया था. वो खेत देखने गया था. परिजन होली पर्व को लेकर पुआ-पकावन बनाने में मगशूल थे. इसी दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसके चपेट में आने से किसान खड़े सोरेन की मौत हो गयी. सूचना के पाकर खेत पहुंची पत्नी शनिचरिया देवी बदहवास होकर रोने लगी. मृतक के दो बेटे जीतन सोरेन और लक्खीराम सोरेन व दो बेटियां रतनी सोरेन और उषा सोरेन है. इधर, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो व अखिलेश कुमार महतो उर्फ राजू ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कहीं है. यह">https://lagatar.in/chandrapura-two-youths-injured-in-bike-accident-died-during-treatment/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : बाइक हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही