Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : चलते हुए हाइवा में लगी आग

 
ड्राईवर-खलासी ने कूद कर बचायी अपनी जान
Bokaro Tharmal : बोकारो थर्मल-कुरपनिया मुख्य मार्ग पर स्थित पिलपिलो- मोरमगढ़ा के पास 29 जून गुरूवार की रात एक चलती हुई हाइवा में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई. इस हादसे में हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, हांलाकि चालक भुवनेश्वर यादव और खलासी बाल-बाल बच गए. बताया जाता है कि हाइवा ट्रक तुपकाडीह स्थित खुटरी से छाई गिराकर वापस नूरीनगर लौंट रहा था. पिलपिलो- मोरमगढ़ा के पास रात लगभग डेढ़ बजे ड्राईवर ने मिरर में देखा कि डीजल टैंक के पास आग की लपटें उठ़ रहीं थी. आनन-फानन में सड़क के किनारे हाइवा खड़ा कर ड्राइवर व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचायी. इस मामले में हाइवा मालिक राजू यादव ने बोकारो थर्मल थाना में सूचना दे दी है. पुलिस अधिकारी प्रभास वर्णवाल घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की. बाद में बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने बोकारो थर्मल और पेंक-नारायणपुर थाना के प्रभारियों से घटना से पूरी जानकारी ली. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683759&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों व शहरों का हुआ है विकास- अमर बाउरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही