Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : दो बेटों के भविष्य के खातिर पत्नी ने की थी शराबी पति की हत्या

 
Bokaro Thermal : बेरमो के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरई में 31 मार्च की रात अपने ही घर से 43 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर विजय महतो की संदिग्ध हालत में मिले शव मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है. पुलिस के खुलासे से हरकोई हैरान हैं. थाना प्रभारी सुमन कुमार के मुताबिक मृतक की पत्नी देवकी देवी ने ही घर में सब्जी काटने वाली रूखनी से हत्या कर रात भर शव के पास बैठकर विधवा विलाप करती रही. सुबह होते ही छोटे बेटा दीपक महतो को स्कूल भेजकर घर में बिखरे खून को साफकर जंगल काम करने चली गयी थी. हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार (रूखनी) को राख से साफकर झोले में छुपा दी थी. घटना के बाद जंगली जानवर के हमले में मौत की आशंका भी जताई जा रही थी. लेकिन पुलिस ने घटना के दो सप्ताह में ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. पत्नी देवकी देवी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. मां को जेल जाते देख दोनों बेटों पिन्टू महतो औरदीपक महतो का रो-रोकर बूरा हाल है.

       विजय की शराब की लत से परेशान थी देवकी

पुलिस को दिए स्वीकृति बयान में पत्नी देवकी देवी ने बताया कि वह अपने पति के शराब की लत से परेशान थी. कई लोगों को जमीन दिखाकर लाखों रूपए का कर्ज लेकर रोजाना शराब पीता था और शराब के नशे में घर में मारपीट करता था. जिससे अजीज होकर अपने दोनों बेटों के भविष्य को लेकर पति की हत्या कर दिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-management-did-not-take-care-angry-displaced-people-raised-slogans/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : प्रबंधन ने नहीं ली सुध, आक्रोशित विस्थापितों ने किया नारेबाज़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही