Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित मुंगो-रंगामाटी पंचायत अन्तर्गत मुंगो गांव में सोमवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया मोहन कुमार महतो व पंसस पानो देवी ने संयुक्त रूप से किया. उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जिला परिषद मद के 15वें वित्त आयोग की 55 लाख की राशि स्वीकृत हुई है. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने कहा कि नावाडीह प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मुंगो रंगामाटी सहित आसपास में स्वास्थ्य सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को हजारीबाग जिले के बनासो व गिरीडीह जिले के डुमरी जाना पड़ता था. जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी की पहल पर 55 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की स्वीकृति दिलवाई गई. भवन निर्माण पूर्ण होते ही यहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की पदस्थापना कर दवा व अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाये जाएंगे. प्रमुख पूनम देवी ने संवेदक से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पेंक मे 100 बेड का अस्पताल भवन वर्षो से तैयार है. बाबजूद ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है. विभाग जल्द ही इसे चालू नहीं करता है तो अस्पताल परिसर में ही आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य टिकेट महतो, पूर्व पंसस जगरनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, झामुमो नेता गंगाराम महतो, बालेश्वर महतो, खेमलाल महतो, नागेश्वर महतो, प्रदीप महतो, मनोज महतो, चंपा देवी, सीता देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी, बंसती देवी, शांति देवी आदि मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/bermo-cyber-fraud-of-23-thousand-in-the-name-of-updating-electricity-bill/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर 23 हज़ार की साइबर ठगी [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल : मुंगो-रंगामाटी उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का हुआ शिलान्यास

Leave a Comment