Search

बोकारो थर्मल : दिवंगत शिक्षा मंत्री के अधूरे सपनों को पूरा करने में करें सहयोग : अखिलेश

ऊपरघाट के कई गांवों में अखिलेश महतो ने किया दौरा
Bokaro Thermal : सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई डुमरी विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की डुगडुगी कभी भी बज सकती है. आजसू, भाजपा और झामुमो की तरफ से तैयारी जोरों पर है. दिवंगत जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो भी पूरी तरह से चुनावी मोड में दिख रहे हैं. चुनावों के आहट के बीच गुरूवार 15 जून को अखिलेश महतो ने डुमरी विस क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के कई गांवों में चिलचिलाती धूप में दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की और सहयोग करने का आशीर्वाद मांगा. अखिलेश महतो खुद चुनाव लड़ेंगे या मां बेबी देवी प्रत्याशी होंगी, इस पर कुछ भी बोलने से गुरेज कर गए. ऊपरघाट के काच्छो गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अखिलेश महतो ने कहा कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सहयोग करें. डुमरी विस में नये इतिहास का अध्याय लिखा जाएगा. कोरियाबेड़ा और काच्छो में महिला समूहों के सदस्यों से मिलकर उनका आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर झामुमो किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, टेकलाल चौधरी, प्यारेलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि गणेश तुरी, पूर्व मुखिया कमरूल अंसारी, इदरीश महतो, राजेंद्र कुमार महतो, पूर्व पंसस कुलदीप महतो, प्रकाश महतो, नासीम अंसारी, अकबर अंसारी, मोती महतो, कादीम अंसारी, मदन सोरेन, मुमताज अंसारी, रूपा कुमारी, सूरज महतो, प्रमोद महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-demand-for-replacement-of-burnt-transformer-in-guhiyatand-dhobidih/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गुहियाटांड़-धोबीडीह में जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp