Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में 1 मई को भाकपा और एटक ने संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया. वक्ताओं ने कहा कि हायर एण्ड फायर पॉलिसी लाया गया है जो बहुत खतरनाक है. इस कानून के तहत ठेकेदार कभी भी मजदूरों की छटनी कर सकता है. मुख्य नियोजक डीवीसी प्रबंधन के नाक के नीचे कंपनियां मजदूरों का खुलेआम शोषण कर रही है और प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है. मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़े आंदोलन करने की जरूरत है. मौके पर ब्रजकिशोर सिंह, जानकी महतो, नवीन कुमार पाठक, मो मनिरुदीन, अशीम तिवारी, आबिद परवेज, सत्यजीत राय, रेवतलाल महतो, ओम प्रकाश चौधरी, बक्शी सिंह, मो इरशाद, टार्जन राम, संतोष यादव, रंजीत ठाकुर, मनोज ठाकुर, कार्तिक मालाकार, मो शैफ अली, ओमप्रकाश महतो, गणेश घांसी, बजरंगी रजक, रामनाथ गोप, भैरव गिरि, नरेश यादव, केदार प्रजापति, सुरेन्द्र प्रसाद, बबनी यादव, नंदी यादव, दीपक तुरी, दिलीप राम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625242&action=edit">यह
भी पढ़ें: बेरमो: विस्थापित भी कोल परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है:सीसीएल निदेशक [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल: मजदूरों के लिए खतरनाक है हायर एण्ड फायर पॉलिसी:यूनियन

Leave a Comment