Search

बोकारो थर्मल : विधायक के हस्तक्षेप के बाद भूख हड़ताल समाप्त

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल छाई प्रदूषण को लेकर चल रहा आंदोलन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के हस्तक्षेप के बाद बुधवार 17 मई को खत्म हो गया. आंदोलन स्थल पर डीवीसी के अधिकारी अमित कुमार, रोहित कुमार, राहुल उरांव, पवन कुमार बागबाय व थाना प्रभारी शलैश कुमार चौहान ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराया. इस मामलें में 24 मई को एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई है. बता दें कि 14 मई से नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड के निकट छाई प्रदूषण के खिलाफ स्थानीय लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे. महिलाएं भी इस भूख हड़ताल आंदोलन में शामिल हो गई थीं. जिसके बाद विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने प्रबंधन से वार्ता की और ग्रामीणों के साथ बातचीत का दबाव डालकर आंदोलन समाप्त करवाया. ग्रामीणों का कहना है कि बोकारो थर्मल से कुरपनिया मुख्य सड़क के दोनो किनारे हाइवा से छाई डंप किया जा रहा है. जिससे राहगिरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐश पौड़ से उड़ने वाली छाई प्रदूषण से निकटवर्ती गांव नूरीनगर, बाजारटांड़ व जरवाबस्ती के हजारों ग्रामीण सालों भर त्रस्त रहते है. यह">https://lagatar.in/bermo-mla-inspected-the-site-for-intake-well/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : इंटेक वेल के लिए स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp