Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में 39 करोड़ की लागत से बन रहे सीवरेज टीट्रमेंट प्लांट निर्माण कार्य में मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है.जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. जिप सदस्य सहजादी बानो ने कहा कि पिछले दिनों कॉर्मेंल स्कूल के समीप पाइपलाइन कार्य के दौरान ट्रेंच का मलवा धंसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था. प्लांट का कार्य 15 माह में गुजरात की कंपनी भरत जी पटेल को करना है. 10 माह में अभी तक पाइप लाइन का काम भी पूरा नहीं हो पाया है. निर्माण में बंगाल के चालान पर खेतको का बालू उपयोग किया जा रहा है. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दीनदयाल जांगीड़ ने कहा कि प्लांट का 40 फीसदी काम पूरा हो गया है. निर्माण कार्य में बंगाल से बालू की आपूर्ति की जा रही है. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कंपनी गंभीर है. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है. इसको लेकर आजसू और जिप सदस्य ने कई बार आंदोलन करते हुए डीवीसी मुख्यालय को भी अवगत कराया है. झामुमो नेता गंगाराम महतो ने भी न्यूनतम मजदूरी और सुरक्षा को लेकर आंदोलन करने की सूचना डीवीसी मुख्यालय को दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606083&action=edit">यह
भी पढ़ें:बोकारो : गरीबों के लिए चलता-फिरता एटीएम है बत्तख पालन : डॉ पुष्पा [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल: सीवरेज टीट्रमेंट प्लांट निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी: जिप सदस्य

Leave a Comment