Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल: विस्थापितों का अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू

Bokaro Thermal: डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र के मुख्य गेट के समीप आठ सूत्री मांगों को लेकर 13 अप्रैल को भाकपा माले, विस्थापित व स्थानीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए. आंदोलन को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य वाम मोर्चा के नेताओं का भी समर्थन है. आंदोलनकारियों ने कहा कि अपने हक-अधिकार की लडाई में इस बार विस्थापित व रैयत प्रबंधन के साथ आर-पार की लड़ाई के मुड में है. जमीन देकर रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाना विस्थापित व रैयतों के लिए अभिशाप है. 1991 में डीवीसी प्रबंधन के साथ गिरिडीह के तत्कालीन सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी. जिसमें 85 विस्थापितों को रोजगार देने पर सहमति बनी थी, लेकिन 28 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक को भी नहीं मिला. आंदोलनकारियों को रोजगार नहीं मिला तो विस्थापित आत्मदाह करेंगे. मौके पर बालगोविंद मंडल, बालेश्वर यादव, मंटू यादव, मुबारक अंसारी, दाउद असलम, बबली अंसारी, भोला यादव, वाजीद हुसैन, सुरेंद्र घांसी, तिलक महतो, रवि तुरी, छत्रधारी गोप, भोला यादव, कुलेश्वर यादव, मिथिलेश रजवार, शैलेश पटवा, बंसत  यादव, संजीत कुमार सिंह, इनाम अंसारी, नेमचंद महतो, मजरूद्दीन अंसारी आदि शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607130&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : कपड़े, दवाई, पढ़ाई...महुआ से सब मुमकिन हुआ [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही