Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Bokaro Thermal : बेरमो अनुमंडल के पेंक-नारायणपुर थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में ऊपरघाट के नौ पंचायतों के कलशव्रती, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यज्ञ स्थल से मुख्य यजमान थाना प्रभारी सुमन कुमार व उनकी धर्मपत्नी सुरूची कुमारी ने कलशव्रतियों के माथे पर कलश रखकर चकगड़वा नदी छठ घाट के लिए रवाना किया. जहां आचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय ने विधि-विधान से कलश में जल भराया. इसके बाद हर-हर महादेव के जयकारे के साथ सभी यज्ञ स्थल पहुंचे. यज्ञकर्ता सह मुख्य पुजारी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वेदी पूजन, अधिवास कार्य, नगर भ्रमण, शय्याधिवास व 18 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, रूद्राभिषेक, हवन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन व भंडारा होगा. कलश यात्रा में एसआई देवेंश कुमार, मुन्ना कुमार राणा, कुलदीप महतो, प्रदीप टोप्पो, मुखिया सुखमति देवी, छोट्टी शर्मा, पंस सदस्या प्रीति कुमारी, गंगाराम महतो, गुरूप्रसाद पटेल, मिसरीलाल महतो, दीप्पु अग्रवाल, आरके अंजाना, कमल प्रसाद महतो, लालचंद महतो सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/bokaro-disability-certificate-issued-to-233-after-investigation/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जांच के बाद 233 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हुआ ज़ारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही