Bokaro Thermal : दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की याद में कंजकिरो स्थित कर्पूरी हाई स्कूल के सभागार में सोमवार 17 अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका जय लक्ष्मी ने कहा कि जगरनाथ महतो ने अपने अल्प काल में शिक्षा, शिक्षक, छात्र व विद्यालयों के लिए बहुत ही सराहनीय और कल्याणकारी कार्य किये. उनके आकस्मिक निधन से राज्य के समस्त शिक्षक, छात्र व शिक्षा प्रेमी शोकाकुल है. स्कूल के अध्यक्ष मोतीलाल महतो ने कहा कि झारखंड ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के रूप में एक मृदुभाषी शैक्षिक योद्धा खो दिया है. वो पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाने के साथ झारखंड के विद्यालयों को सभी आवश्यक भौतिक संसाधनों से लैस करके उन्हें उत्कृष्ठ बनाने का सराहनीय प्रयास कर रहे थे. इससे पहले दिवंगत जगरनाथ महतो की तस्वीर पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान पूरा स्कूल परिवार भावुक भी दिखा. श्रद्धांजलि सभा में मुखिया ललीता देवी, पूर्व मुखिया डेगलाल महतो, खिरोधर महतो, उदय अग्रवाल, योगेंद्र कुमार रंजन, पंसस रेवतलाल महतो, जीवलाल तुरी, योद्वा महतो, कुलदीप प्रजापति, सत्येंद्र पांडेय, टुकामन पांडेय, रामलखन महतो, प्रकाश कुमार रंजन, सुमित्रा देवी, चंदा डे, सुधा देवी, बबीता देवी, राजाराम महतो, मो.शरीफ, मुरली मनोहर, नीतिश कुमार सिंह, सुरेंद्र नोनिया, टेकलाल महतो, सुबोध शर्मा, रामलाल मांझी, मोतीलाल बेसरा, मनोज प्रजापति, प्यारेलाल महतो सहित स्कूल परिवार सभी सदस्य व स्कूली बच्चे उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-leopard-landed-after-17-hours-administration-heaved-a-sigh-of-relief/">यह
भी पढ़ें : बेरमो: 17 घंटे बाद उतरा तेंदुआ, प्रशासन ने ली राहत की सांस [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल : कर्पूरी हाई स्कूल में दिवंगत शिक्षा मंत्री को किया गया याद

Leave a Comment