Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : कथारा जीएम ने किया मोंटिको नाला पुल का उद्घाटन

Bokaro Thermal : सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर स्वांग परियोजना स्थित मोंटिको नाला पुल का उद्घाटन शुक्रवार को कथारा प्रक्षेत्र के जीएम हर्षद दातार ने किया. जीएम ने बताया कि गोविंदपुर स्वांग परियोजना के खुली कोयला खदान विस्तारीकारण को लेकर मोंटिको नाला का डायवर्सन किया गया है. गोविंदपुर फेस टू खुली खदान जाने के लिए इस रास्ता का उपयोग होता है. बरसात के समय मोंटिको नाला का जलस्तर बढ़ जाता हैं. पुल बन जाने से कोयले की ढुलाई कार्य बाधित नहीं होगी. पुल निर्माण कार्य शिव शैल कंस्ट्रक्शन प्रा.लिमिटेड ने लगभग 1 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से लगभग दस महीनों में पूरा किया है. पुल बन जाने से हाइवा सहित अन्य गाड़ियों को आने जाने में सुविधा होगी. इस अवसर पर गोविंदपुर स्वांग परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर दिनेश कुमार गुप्ता, जेई ऋषि राज, ऋषिकेश राज, शिव शैल कंस्ट्रक्शन प्रा.लिमिटेड के अभिकर्ता राजकुमार सिंह, आमोद कुमार राय, अबू तालीम, मो.अमिम, अयाज अली, पंसस प्रतिनिधि बिरसा रजक, सुरक्षा गार्ड मो.मुर्शिद, मो. मिनहाज आलम सहित कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-member-of-state-child-rights-protection-commission-met-dc/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीसी से मिले राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही