Search

 
 
 

बोकारो थर्मल: कलश यात्रा के साथ मारुतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

 
Bokaro: नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेक हनुमान मंदिर प्रांगण में 2 मई को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 1008 मारुतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, प्रमुख पूनम देवी, यशोदा देवी, टिकैत कुमार महतो, मुखिया विश्वनाथ महतो, सुखमति देवी, पंसस प्रीति देवी, कविता देवी, गौरीशंकर महतो, नवीन सोरेन, नुनूचंद महतो ने कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के माथे पर कलश देकर यात्रा की शुरुआत की. यात्रा पेंक गांव होते हुए उतरावाहिनी नदी पहुंची जहां मुख्य आचार्य बालमुकूंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन और वरुण देव का आह्वान कर जल लेकर मंदिर प्रांगण के लिए प्रस्थान किया. यात्रा में शामिल भक्त जय श्री राम, हर हर गंगे का जयघोष कर रहे थे. यज्ञ मंडप में पहला दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन, अग्नि स्थापना के बाद हवन किया गया. यज्ञ में मुख्य पुजारी नागेश्वर महतो व उनकी धर्मपत्नि सोहरी देवी हैं. यात्रा में गुरू प्रसाद पटेल, सरयु पांडेय, छोटीलाल शर्मा, मिश्रीलाल महतो, गजाधर महतो, भुवनेश्वर राम तुरी, जानकी महतो, शुभम वर्णवाल, बालगोविंद महतो, पंकज पांडेय, हरेंद्र महतो, रामदास नायक, दिलीप महतो, पोखलाल महतो, प्रकाश नायक, शंभु सोनी, प्रमेश्वर महतो, सन्नी वर्णवाल, राजू पांडेय, नरेश वर्णवाल, आदित्य पांडेय, गुड्डू वर्णवाल, सहदेव पांडेय, धानेश्वर महतो आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625599&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार की शुरुआत, दो नर तेंदुए भी मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही