Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : विधायक व डीजीएम ने जूस पिलाकर विस्थापितों का भूख हड़ताल कराया समाप्त

Bokaro Thermal : डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र के मुख्य द्वार के समीप 13 अप्रैल से आठ सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों का आंदोलन मंगलवार 18 अप्रैल को समाप्त हो गया. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक बीजी होलकर ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया. बता दें कि 6 दिन से भाकपा (माले) और विस्थापित सहित स्थानीय संघर्ष समिति के बैनर तले 30 विस्थापितों का अनिश्चिकालीन भूख  हड़ताल चल रहा था. बताया गया कि विस्थापित समस्या, रोजगार सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर 26-27 अप्रैल को प्रबंधन के साथ एक वार्ता होगी. उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. [caption id="attachment_612330" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BHOOKH-HADTAAL-MAZDOOR-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बोकारो थर्मल में प्लांट गेट जाम करते विस्थापित[/caption]

          डीवीसी प्रबंधन पर बरसे जमकर विधायक

विधायक बिनोद कुमार सिंह ने डीवीसी प्रबंधन को फटकार लगाते हुए कहा कि वर्ष 1991 में तत्कालीन सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो के साथ त्रिपक्षीय समझौता को डीवीसी प्रबंधन यथाशीघ्र बहाल करें. कहा कि यहां के विस्थापित भूखे मर रहें है और बाहरी मजदूरों से प्लांट में काम करवाया जा रहा है. 13 अप्रैल से प्लांट के मुख्य द्वार पर विस्थापित अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल आंदोलन पर हैं, लेकिन डीवीसी के किसी एक अधिकारी ने बात करना भी मुनासिब नहीं समझा. इस कारण आठ आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ गयी. इस आंदोलन में मुख्य रूप से माले नेता बालगोबिंद मंडल, रघुवीर राय, बालेश्वर गोप, जवाहर प्रसाद, बालेश्वर यादव, करीम असांरी, वाजीद हुसैन, राजेन्द्र राम, सुरेन्द्र घासी, भोला यादव, छत्रधारी गोप, तिलकधारी महतो, मुबारक असांरी, मिथिलेश रजवार, उमेश यादव, नारायण केवट सहित विस्थापित व रैयत शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-there-was-love-there-was-an-argument-people-explained-and-saat-phera-was-accepted/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : प्यार हुआ, तकरार हुआ...लोगों ने समझाया और ‘सात फेरा’ स्वीकार हुआ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही