Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : विधायक ने महिला के इलाज के लिए पति को सौंपा चेक

Bokaro Thermal : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने बुधवार 14 जून को लिवर की बीमारी से पीड़ित एक महिला के इलाज़ के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से महिला के पति को 50 हज़ार रूपये का चेक सौंपा. जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत निवासी राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी सुमन देवी पिछलें कई महीनों से लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज प्रभावित हो रहा था. किसी ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया विकास उर्फ बबलू सिंह को दी. मुखिया ने पहल करते हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से मदद का अनुरोध किया. विधायक ने तत्काल मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पचास हजार रुपए की राशि मंजूर करा दी. बुधवार को विधायक ने राजेन्द्र प्रसाद को पचास हजार का चेक दिया. राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी सुमन देवी का पूर्व में रांची के अस्पताल से इलाज चल रहा था जो बंद हो गया था. अब पुनः इलाज शुरू हो सकेगा. इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता रिंकु सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-training-given-to-new-blo-and-supervisor/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : नए बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही