Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : नावाडीह प्रखंड में शुरू हुई धनरोपनी

 
किसानों ने कहा बारिश ने धान व खरीफ फसल को दिया जीवनदान
Bokaro Thermal : बारिश शुरू होने के साथ ही नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र में कंजकिरो, पेंक, मानपुर, काच्छो, पिपराडीह सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर किसानों ने धनरोपनी शुरू कर दी है. पानी से भरे खेतों में रोपनी के गीत गूंजने लगे हैं. महिलाएं पारंपरिक कजरी गीतों `चला सखी खेतवन में रोप आईं धान, निहुरी निहुरी करनी है धान की रोपनियां,  झूला पड़ा कदम की डाली, झूले कृष्ण मुरारी`  जैसे गीत गाती हुई महिलाएं धान की रोपाई में जुट गई है. धनरोपनी में लगे पार्वती देवी, लीलावती देवी, सुमित्रा देवी, खुशबू देवी व पूजा महतो ने बताया कि गीत धनरोपनी को गति देती है. किसानों की माने तो मानसूनी बारिश की देरी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई का कार्य विलंब से शुरू हुआ है. किसान नुनूचंद महतो, खेमलाल महतो, गौतम महतो का कहना है कि बारिश ने धान की खेती के साथ खरीफ की फसलों को जीवनदान दे दिया है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-review-of-compliance-of-rules-in-the-meeting-of-sahodaya-school-group/">

बेरमो : सहोदया स्कूल ग्रुप की बैठक में नियमों के पालन की समीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही