Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : पर्यावरण दिवस पर डीवीसी के अधिकारियों ने दी पौधरोपण की सीख

Bokaro Thermal : विश्व पर्यावरण दिवस पर डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में मनाया गया. डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड एनके चौधरी, गुलाब चन्द्र प्रजापति, मुख्य अभियंता एसएन प्रसाद व थाना प्रभारी शैलेश चौहान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर क्षेत्र के सभी मुखिया को पौधा भेंट किया गया. परियोजना प्रधान ने कहा कि अपने घरों के पास एक पौधा जरूर लगाएं, पर्यावरण को बचाए. उप महाप्रबंधक बीजी होलकर ने पानी बचाने की सीख दी. गुलाब चन्द्र प्रजापति ने जल संरक्षण के लिए वृक्ष लगाने की सीख दी. विश्वमोहन गोस्वामी ने कहा कि प्लास्टिक त्याग कर पर्यावरण सुरक्षित रखें. मौके पर मुख्य अभियंता एम भट्टाचार्य, सहायक निदेशक एएसएस अशरफ, सुनील करन, शाहिद इकराम, देवनील करन, रमेश कुमार, रवि कुमार सिन्हा, शिव चरन, शिबू प्रजापति, खिरोधर महतो, चंदना मिश्रा, बबलू सिंह, बीएन महतो,  कविता देवी, अख्तर अंसारी, बेबी देवी, अमित कुमार, अनिता देवी, बिरसा रजक, सहीद अकरम, सुकेश प्रजापति, शैलेश तिवारी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम से पूर्व डीवीसी के अधिकारियों ने डीवीसी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभातफेरी निकाली  बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659787&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : अवैध संबंध के आरोप में चचेरे भाई की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही