Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : लाखों की डीआई पाइप के साथ एक नक्सली,पूर्व मुखिया सहित सात गिरफ्तार

Bokaro(Thermal) : बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट क्षेत्र में 09 जून की रात को पेंक-नारायणपुर पुलिस ने छापामारी कर लोहा तस्करों की टीम को 10 लाख रुपये की डीआई पाइप के साथ पकड़ा. इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक, एक पिकअप वैन व हुंडई कार को भी जब्त किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना एक कथित नक्सली सहित आठ अपराधियों को पिपराडीह में खदेड़कर दबोचा. हालांकि अंधेरे व पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण करीब दस अपराधी भाग निकले. पुलिस गिरफ्तार किए गए संतोष प्रजापति, राजेश साव, कमरूद्दीन अंसारी, अब्दुल माजिद अंसारी, कैलाश कुमार, टिंकु महतो व ठाकुर महतो से पूछताछ कर रही है.   [caption id="attachment_663701" align="alignnone" width="262"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/कार-262x300.jpg"

alt="" width="262" height="300" /> जब्त हुंडई कार[/caption] ट्रक, पिकअप वैन व कार से पहुंचे थे लोहा तस्कर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि बरई पंचायत के पास कोनार परियोजना के पेयजलापूर्ति पाइप लाइन में कंपनी ने त्रिलोचन मोड़ पर बैस कैंप बनाकर डीआई पाइप स्टॉक किया है. 09 जून की रात 17 अपराधी ट्रक, पिकअप वैन व कार से वहां पहुंचे. लोहा तस्कर ट्रक में डीआई पाइप लोड़ कर वहां से चल दिये. तभी रात के करीब एक बजे सूचना मिली कि अपराधी पिपराडीह के रास्ते पाइप लेकर जा रहे हैं. पिपराडीह स्थित असनाटांड में ट्रक सहित अपराधियों को पकड़ा. इसके दस मिनट बाद घेराबंदी कर पिकअप वैन व कार को भी पकड़ा गया. जिसमें सवार संतोष प्रजापति और सरगना राजेश साव को गिरफ्तार किया गया. राजेश साव पूर्व में गोविंदपुर-ए पंचायत का मुखिया रहा है.अन्य अपराधी पिकअप वैन में थे, जिसमें से दस अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले. पूछताछ में तुपकाडीह निवासी सहदेव साव और बालीडीह निवासी हसन शेख व विश्वजीत सिंह का नाम आया है. लोहा तस्कर टपाया गया लोहा बालीडीह स्थित सुप्रिया फैक्ट्री में बेचते थे. इस मामले में कांड संख्या 42/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस अभियान में पुअनि मुन्ना कुमार राणा सहित सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे. संतोष प्रजापति दो बार नक्सली मामले में जा चुका है जेल थाना प्रभारी ने बताया कि ऊपरघाट के नारायणपुर निवासी संतोष प्रजापति दो बार नक्सली मामले में जेल जा चुका है. एक बार खासमहल कांड में और दूसरी बार केदला पुलिस उसे जेल भेज चुकी है. पूर्व में संतोष प्रजापति की पत्नी ऊपरघाट से जिप सदस्य बनी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663005&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे वनडीहवा गांव के ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही