Search

बोकारो थर्मल : बॉलीवुड सिंगर इशरत जहां की भक्ति गीतों पर रातभर झूमे लोग

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल के सर्वोदय जीएम ग्राउंड में भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया. जागरण का उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने विधिवत द्वीप प्रज्जवलित कर किया. सर्व प्रथम माता का जोत निकालकर मां दुर्गे की पूजा अर्चना की गई. उसके बाद गणेश वंदना के साथ माता जागरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. [caption id="attachment_623753" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGRAN-JHANKI-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> जागरण में उपस्थित श्रद्धालु गण व झांकी[/caption] मुंबई से पहुंची गायिका इशरत जहां ने भक्ति गीत, मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, मईया तेरी चुनरी है लाल लाल, ॐ नमः शिवाय गीतों से शुरुआत की. इशरत की सुरीली आवाज और भक्ति गीत ने भक्तगणो को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में धनबाद से पहुंची गायिका श्वेता कुमारी और जुगनू ने भी माता जागरण में अपनी गीतों के प्रस्तुति से समां बांधे रखा. बॉलीवुड सिंगर इशरत जहां ने गीत मुझे तील तील मत मारो मुझे और कुछ कर दिखाने दो, मुझे लाल हरे में मत बांटो मेरे घर में तिरंगा लहराने दो....ना रुपया लगता है ना पैसा लगता है, बस मुझे ईश्वर का नाम लेने में अच्छा लगता है, की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी. [caption id="attachment_623754" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGRAN-SRADHALU-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> कार्यक्रम में दूर-दूर से आये श्रद्धालु[/caption] दूसरी ओर कोलकाता से आई राजू हलचल की टीम ने आकर्षक झांकियों से लोगों का दिल जीच लिया. साथ ही शानदार तरीके से अपनी-अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति की. रातभर भक्तगण भक्ती रस में डूबे रहे. संचालन कर रहे एंकर संजय मिश्रा ने भी लोगों को अपने मनोरंजक संवाद से बांधे रखा. जागरण में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव, उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू, बिजय नैय्यर, श्रीभगवान यादव, महेश कुमार, राजेश दुबे ,ए कार्तिक, टी राजीव, जसपाल सिंह पुतुल पाल आलोक कुमार गिरी सहित सर्वोदय परिवार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-nikhil-topper-with-99-84-percentile-in-jee-main-krish-second/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जेईई मेन में 99.84 परसेंटाइल के साथ निखिल टॉपर, कृष को दूसरा स्थान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp