Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : हाईस्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण

 
सीआईएसएफ जवानों ने लगाए दर्जनों पौधे
Bokaro Tharmal : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी हाई स्कूल परिसर में सीआईएसएफ यूनिट कमांडर डिप्टी कमांडेट बिरेन कुमार सेठी के निर्देशन में पौधरोपण किया गया. मौके पर प्राचार्य धनंजय कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्राओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की संदेश दिया. डिप्टी कमांडेट बिरेन कुमार सेठी ने कहा कि वृक्ष मानव को जीवन प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं. वृक्ष मानव की सारी आवश्यकताओं के साथ ही प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं. अत: हमें अधिक से अधिक पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखना चाहिए. मौके पर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार प्रसून,  बिनोद कुमार, एमके तिवारी, सीबी सिंह, कपिल भैरा, राजेश कुमार शाह, एमके तिवारी, विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, सुरेश यादव, केके सिंह, एके तिवारी, बच्चू सिंह, के चिन्याधुरई, राजवीर प्रधान, सीबी सिंह, एसके चौरसिया, सुरेश यादव, आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704658&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो थर्मल : दुल्हन मंदिर में करती रही इंतजार, दूल्हा फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही