Bokaro Thermal : डाक कर्मचारियों ने शनिवार को बोकारो थर्मल उप डाकघर के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही डाक विभाग के वरीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की. प्रदर्शन में शामिल गिरिडीह मंडलीय डाक विभाग के अध्यक्ष उमापति भास्कर व सचिव संजय सिंह ने कहा कि विभाग के वरीय अधिकारी डाकघर में नया खाता खुलवाने, बिजनेस बढ़ाने को लेकर लगातार अपने निचले उप डाकपालों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं. आए दिन विभागीय कार्रवाई की भी धमकी दी जाती है.
भी पढ़ें : तेनुघाट : होली की पवित्रता बनाये रखने की अपील [wpse_comments_template]
पुरानी पेंशन स्कीम की भी मांग
इसके अलावे डाककर्मियों ने सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की भी मांग करते हुए रिक्त पदों पर जल्द बहाली शुरू करने की भी मांग किया. कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो 15 और 16 मार्च को पूरे झारखंड में आंदोलन शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर गिरिडीह मंडलीय डाक विभाग के अध्यक्ष सह बोकारो थर्मल के उप डाकपाल उमापति भास्कर, सचिव सह बोकारो थर्मल सहायक डाकपाल संजय सिंह के अलावा पृथ्वी राज सिंह, विभीषण महतो, छत्रधारी महतो, केपी मंडल, जियाजी कुमार सहित अन्य डाककर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/tenughat-appeal-to-maintain-the-sanctity-of-holi/">यहभी पढ़ें : तेनुघाट : होली की पवित्रता बनाये रखने की अपील [wpse_comments_template]
Leave a Comment