Bokaro Thermal : डीवीसी ने सरप्लस क्वार्टरों को लाइसेंस देने के लिए तिमाही लाइसेंसिंग नीति बनाई है. इस नीति को बनाने का उद्देश्य डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सुविधा पहुंचाना है. इस नीति का लाभ डीवीसी प्लांट के तीस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जिनके पास आवासीय या वाणिज्यिक प्लॉट, फ्लैट या हाउस प्रॉपर्टी अपने नाम या पत्नी के नाम है. इसका जिक्र बोकारो हेडक्वार्टर संपदा भूमि एवं पुनर्वास विभाग के निदेशक की ओर से जारी सर्कुलर में है. सर्कुलर दिनांक 13.2.23 को जारी है जिसकी पत्रांक संख्या- 765 है. सर्कुलर में जिक्र है कि डीवीसी बोकारो थर्मल पावर स्टेशन, मैथन, पंचेत, सीटीपीएस, तिलैया, कोनार और हजारीबाग के सरप्लस क्वार्टरों के लिए यह नीति बनाई गई है. डीवीसी के केवल पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर ही यह नीति लागू होगी. इसके अलावा अनुकंपा पर बहाल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पति, पत्नी या आश्रित जिन्हें डीवीसी ने क्वार्टर आवंटित किया है, वैसे कर्मियों को भी तिमाही लाइसेंस नीति का लाभ नहीं मिलेगा. डीवीसी के बर्खास्त कर्मियों को भी इस नीति का लाभ नहीं मिलेगा. आवंटन शुरू में 11 (ग्यारह) महीने की अवधि के लिए नवीनीकरण विकल्प के साथ किया जाएगा. अधिकतम 3 बार नवीनीकरण की अनुमति होगी. यदि पति-पत्नी दोनों डीवीसी कर्मचारी, पेंशनभोगी, सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं तो केवल एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे. क्वार्टर आवंटन शुल्क पांच हज़ार रुपये होगा. इस शुल्क को एक बार जमा करने पर वापस नहीं किया जाएगा. विस्थापितों के लिए सिक्यूरिटी राशि एक लाख रुपये और अन्य श्रेणी के आवेदकों के लिए दो लाख रुपये होगा. इस जमा राशि पर किसी तरह का ब्याज नहीं दिया जाएगा. बकाया संपत्ति समायोजन के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी. डीवीसी बोकारो थर्मल के विस्थापित नेता और सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव ने डीवीसी की इस नीति का विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि जिसके जमीन पर प्लांट और क्वार्टर का निर्माण हुआ है वैसे विस्थापितों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनधारियों को इस नीति की सुविधा नहीं देना सरासर अन्याय है. डीवीसी की इस नीति के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619544&action=edit">यह
भी पढ़ें : कसमार : बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल : तीस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले रिटायर्ड डीवीसी कर्मियों को सरप्लस क्वार्टर की सुविधा नहीं

Leave a Comment