Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : डिग्री कॉलेज में लगा आरओ वाटर प्यूरीफायर

 
Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल के गोविंदपुर सी पंचायत स्थित डिग्री कॉलेज में 15 वें वित्त आयोग की मद से आरओ वाटर प्यूरीफायर इंस्टॉल किया गया है. इसका उद्घाटन 26 अप्रैल को पंचायत के मुखिया विकास उर्फ बबलू सिंह ने किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि इसके लगने से अब कॉलेज के विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. कॉलेज में जो भी कमी होगी उसे पूरा किया जाएगा. कॉलेज मरम्मत के लिए 15 लाख की राशि स्वीकृत हुई है. बहुत जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह, प्रोफेसर बैजनाथ महतो, रविंद्र कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, मो. मनीर, नंदकिशोर सिंह, चंदन सिंह, सुरेश महतो, दिलीप सिंह, संतोष सिंह, पुतुल सिंह, अशोक राम, रविंद्र ठाकुर, फिरदोस, शशि शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619544&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही