Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : पूजा स्थल के निकट सेफ्टी टैंक निर्माण कार्य स्थानीय लोगों ने रुकवाया

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी में पूजा स्थल के निकट सेफ्टी टैंक निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने 9 मई को रुकवा दिया. निर्माण का ठेका भरतजी पटेल कंपनी को दिया गया है. लोगों के विरोध को देखते हुए कंपनी कर्मी काम छोड़कर निकल गए. बेरमो प्रखंड उप प्रमुख विनोद कुमार साहू ने बताया कि जीएम कॉलोनी स्थित सर्वोदय क्लब मैदान के पश्चिम दिशा में एक विशाल पीपल पेड़ है. यहां 1952 से श्रद्धालु पूजा करते आ रहे हैं. पीपल पेड़ के समीप ही सेफ्टी टैंक का निर्माण किया जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. एक सप्ताह पूर्व ही लोगों ने कंपनी कर्मियों को निर्माण कार्य रोकने को कहा था. बाबजूद इसके निर्माण कार्य जारी रखा गया. प्रखंड उप प्रमुख ने कंपनी प्रबंधक और डीवीसी मुख्यालय को भी मामले से अवगत कराया है. इस संबंध में पूछे जाने पर कंपनी कर्मी दीनदयाल ने बताया कि किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना कंपनी का मकसद नहीं है. वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में पुरानी ईटें इस्तेमाल करने का आरोप कंपनी पर लगाया है. लोगों को इसे लेकर भी नाराजगी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632119&action=edit">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही