Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : एसडीओ ने बूथों का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
बीएलओ से लिया मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का ब्योरा
Bokaro Tharmal : बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज में 18 अगस्त को शैलेश कुमार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह-अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो ने बोकारो थर्मल क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण के बाद बीएलओ के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सत्यापन करें और 21 अगस्त तक कार्य को पूर्ण करें. उन्होंने मतदाताओं का खराब फोटो, ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटो को यथाशीघ्र अच्छे फोटो में परिवर्तन करने, अनुपस्थित,  स्थानांतरित या मृत मतदाताओं को चिन्हित कर नियमानुसार मतदाता सूची से नाम विलोपित करने आदि का निर्देश दिया. एसडीओ श्री कुमार ने डिग्री कॉलेज बोकारो थर्मल क्षेत्र के मतदान केन्द्र व डीभीसी उच्च विधालय बोकारो थर्मल के मतदान केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, राम रतन प्रसाद, सुकेश प्रजापति, अर्चना कुमारी, आरती चन्द्रा, अरुमिता सेन, अमिता कुमारी, यशोदा देवी आदि उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733647&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : सुरक्षा बोर्ड की बैठक में दुर्घटना मुक्त कोयला उत्पादन पर विमर्श [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही