Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : ऊपरघाट में दस टन अवैध कोयला सहित छह बाइक ज़ब्त

 
Bokaro Thermal : बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के आदेश पर ऊपरघाट के पलामू पंचायत के छोटकी कुड़ी जंगल में थाना प्रभारी सुमन कुमार ने छापामारी कर 10 टन अवैध कोयला सहित छह बाइक जब्त किया है. हालांकि पुलिस को देखते ही सभी बाइक और कोयला छोड़कर भाग गये. गुप्त सूचना पर पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार, एसआई मुणा कुमार राणा व देवेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवानों ने दो टुकडियों में बंट कर छापामारी की. पुलिस अवैध कोयला को ट्रैक्टर में लोड कर थाना ले गयी. इस संबंध में पेंक-नारायणपुर थाना में कांड संख्या 32/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया. गिरीडीह जिला के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चंदनकुरवा निवासी सोनाराम मुर्मू, सुरजन हेम्ब्रम और पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरई निवासी मनोज साव व भंडरकुदर पलामु के महेश मंराडी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इससे पहले पुलिस ने 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 3 टन कोयला और 04 कोयला लदी मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया था. अगले दिन 29 अप्रैल को सियारी मोड़ के पास जंगल के नजदीक अवैध कोयला लदी 5 मोटर साइकिल और करीब 3.5 टन अवैध कोयला ज़ब्त किया गया था. धंधेबाजों का यहां पर सुरक्षित जोन है : बताया जाता है कि बोकारो थर्मल क्षेत्र के लुकूबाद व आरमो  जंगल में धंधेबाजों के लिए  सुरक्षित जोन है। नजदीक में गोविंदपुर परियोजना होने के कारण आसानी से कोयला मजदूरों से मिल जाता है। लुकूबाद से एक शिक्षक इस धंधे में शामिल है। जंगल रहने के कारण कोयला को झाड़ियों में छुपा दिया जाता है। यह">https://lagatar.in/bermo-mla-inaugurated-mini-water-tank-and-girl-toilet/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : विधायक ने मिनी पानी टंकी व छात्रा शौचालय क किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही