Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : झपट्टामार गिरोह ने कार से टपाया 4.50 लाख रुपये

 
कोढ़ा गिरोह का हाथ होने की संभावना, छापेमारी शुरू
Bokaro Tharmal : बोकारो थर्मल थाना के कथारा मुख्य चौक पर 7 जुलाई शुक्रवार के दिन में ग्यारह बजे कार के डेस्क पर बैग में रखे साढ़े चार लाख रूपये झपटकर 2 अपराधी बाइक से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल सहित अन्य थानों की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है. पीड़ित झिरकी बस्ती निवासी रफीक अकरम ने बताया कि वह ठेका मजदूरों के पेमेंट के लिए कथारा के बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से तीन लाख रुपए की निकासी कर एक बैग में रख दिया. उस बैग में पहले से लगभग डेढ़ लाख रुपये थे. बैंक से निकलने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ कार से कथारा मुख्य चौक स्थित ज़ेया बुक स्टाल के पास पहुंचा और कार के डेस्क बोर्ड पर बैग रखकर सामान खरीदने चला गया. कार के बाएं विंडो का शीशा आधा खुला हुआ था. इस क्रम में एक व्यक्ति पीछे से आया और डेस्क पर रखे रुपये से भरे बैग को झपटकर पास में पहले से खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. पीड़िन ने कार से अपराधियों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वे कथारा असनपानी खेतको मुख्य सड़क की तरफ तेज रफ्तार में भाग निकले. मालूम हो कि इससे कुछ दिन पहले पेंक नारायणपुर के बुडगढ्ढा पेट्रोल पंप के समीप पेंक निवासी चंद्रदेव महतो की बाइक की डिक्की से अपराधी चालीस हजार रूपए निकाल कर फरार हो गए थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691157&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही