Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर में कलश स्थापना व कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र महायज्ञ शनिवार से शुरू हो गया. कलश यात्रा में गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी शामिल हुए. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद ने महिलाओं को कलश देकर इसका उद्घाटन किया. जलयात्रा में शामिल महिलाओं ने गांव के पवित्र उतरवाहिनी नदी से जल उठाया. आचार्य सत्येद्र पांडेय, बिजय कुमार पांडेय व प्रकाश पांडेय ने पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा कार्य संपन्न कराया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारा लगाते हुए वापस मंडप लौटे. कलश यात्रा के बाद सांसद ने कहा कि यज्ञ करने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि गांव, परिवार और समाज मे सदविचार और सदबुद्धि आती है. महारुद्र यज्ञ 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चलेगा. यज्ञ में प्रयागराज से पहुंची सावित्री शास्त्री का मानस प्रवचन होगा. इसके अलावे यज्ञ में मीना बाजार व झूला सहित अन्य मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे. कलश यात्रा में मुख्य यजमान शेखलाल प्रजापति सपत्निक मालो देवी, मोहन प्रजापति, बबीता देवी, यज्ञ के व्यवस्थापक संतोष प्रजापति, पार्वती देवी, अध्यक्ष सरोज प्रजापति, सचिव दिनेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष शिवलाल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, नारायण महतो, सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, जितेंद्र यादव, मिसरीलाल महतो, जगरनाथ महतो, टिकैत कुमार महतो, सीताराम महतो, जितेंद्र महतो, मुखिया जयंती देवी, भेखलाल महतो, रामकुमार मंराडी, शैलेश कुमार बाबू सहित हजारों श्रद्धालुगण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-the-balcony-of-bsl-house-fell-again-in-sector-12-two-children-narrowly-survived/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : सेक्टर-12 में फिर बीएसएल आवास का छज्जा गिरा, बाल-बाल बची दो बच्चों की जान [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल : श्री श्री 1008 पांच दिवसीय महारूद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद

Leave a Comment