Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी व शिक्षक सम्मानित

 
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया मंत्रमुग्ध
Bokaro Tharmal : बोकारो थर्मल में कॉर्मेंल स्कूल अंग्रेजी मीडियम में ‘द प्राइज नाइट’ का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड नंदकिशोर चौधरी, डीजीएम बीजी होलकर, प्राचार्य अंथोनी स्वामी, सुरेश गायकवाड़, सिस्टर एम इनेट व प्राचार्या सिस्टर एम मल्लर ने संयूक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के प्रति आदर और सम्मान होना चाहिए. अनुशासित रहकर ही सुनहरें भविष्य की कल्पना की जा सकती है। मौके पर स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एलकेजी के 11 छात्र-छात्राऐं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया. दसवीं के टॉपर इंशात झा के माता-पिता को प्रशस्ति-प्रत्र, शील्ड व पांच हजार नकद देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही 12 वीं के टॉपरों को सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का आवर्ड सोमा बासू, अर्जून साव, जितेंद्र कुमार सिंह, नीलम कुल्लू, सुरेश कुमार, तारिक हसन व हेमलता को दिया गया. समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. समारोह का संचालन छात्र श्रेन्या श्रीवास्तव, एहसान कमर, प्रियेश नंदन आर्या घोष ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708011&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : गोमिया डिग्री कॉलेज की नई प्राचार्या का प्रोफेसरों ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही