Search

बोकारो थर्मल: अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मूल उद्देश्य आग से बचाव: डीजीएम

Bokaro thermal: डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र में सीआईएसएफ ने 21 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन संयंत्र के अग्निशमन केंद्र में किया. समापन समारोह में सीआईएसएफ ने डेमो दिखाकर सभी को हैरान कर दिया. डीजीएम बीजी होलकर ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मूल उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक करना है. प्रारंभिक चरण में यदि आगजनी की घटना छोटी-मोटी है तो उस पर स्वयं काबू किया जा सकता है. सीआइएसएफ न सिर्फ संयंत्र व अन्य क्षेत्रों में भी आगजनी की घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उप कमांडेंट बिरेन कुमार सेठी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान छात्रों, संयंत्रकर्मियों व घरेलू महिलाओं को आग से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया. 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि डीजीएम बीजी होलकर, उप कमांडेंट बिरेन कुमार सेठी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस दौरान अग्नि सुरक्षा जागरूकता से संबंधित माक ड्रिल, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण, फर्स्ट एंड फायर फाइटिंग प्रशिक्षण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मौके पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार, प्रशांत कुमार, सीबी सिंह, वीके राम यादव, विक्रम सिंह, विष्णु कुमार, एके लकड़ा, केसीएस राव, आईडी प्रसाद, सीबी कुमार, एस महादेव, प्रमोद कुमार, रविन्द्र कुमार, गुलाब कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614563&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी को ले गई बंगाल पुलिस  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp