Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : दुल्हन मंदिर में करती रही इंतजार, दूल्हा फरार

 
कई वर्षों से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
Bokaro Tharmal : बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी स्थित मंदिर में दुल्हन सज-धज कर विवाह बंधन में बंधने को तैयार बैठी रही, लेकिन दूल्हा मंदिर से चुपके से फरार हो गया. दोनों के परिजन यह सोचकर बैठे रहे कि मंदिर के आसपास ही होगा। लेकिन काफी देर जब दूल्हा कहीं दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. तब किसी ने बताया कि वह बाइक से फरार हो गया है. इतना सुनते ही मौके पर कोहराम मच गया.

परिजनों के साथ मंदिर पहुंचकर भाग गया दुल्हा

गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की का प्रेम-प्रसंग कई सालों से नावाडीह के पेंक निवासी मनोज वर्णवाल के साथ चल रहा था. 18 जुलाई को गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी तय थी. युवती दूल्हन की तरह सज-धजकर मंदिर पहुंच गयी. प्रेमी दूल्हा भी कई मित्रों और स्वजनों के साथ मंदिर पहुंचा. मंदिर में प्रेमी-युगल की शादी की खबर पर आसपास के अन्य लोग भी जुट गए. शादी की रस्म भी शुरू के तुरंत पहले प्रेमी दूल्हा के मोबाइल पर किसी का फोन आया. फोन पर बात करते हुए वह मंदिर से कुछ दूर गया और अपने मित्र के साथ बाइक पर बैठ़ कर फरार हो गया. यह मामला चर्चा का बिषय बना हुआ है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704323&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही