Search

बोकारो थर्मल :  दुकान का चदरा तोड़कर लाखों की चोरी

Bokaro Tharmal : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित लालचौक के दुकानदार चोरी की घटना से दहशत में हैं. पिछले एक माह के दौरान 8 दुकानों के छत का चदरा उखाड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. 06 जून की रात अपराधियों ने लालचौक स्थित आनंद शर्मा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर लगभग एक लाख कीमत की मोबाइल सहित अन्य समानों की चोरी कर ली. 07 जून की सुबह जब आनंद शर्मा दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई. दुकानदार ने बताया कि चोरी गए सामानों में ग्राहकों का मोबाइल था, जो रिपेरिंग के लिए आए थे. दुकान में चार कीमती मोबाइल थे. सात हजार नगद के अलावा इलेट्रॉनिक समान भी चोर ले गए. घटना की सूचना पर बोकारो थर्मल थाना के पुअनि अमित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इधर, थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने कहा कि एक टीम का गठन कर संभावित जगहों पर छापामारी की जा रही है.

लाल चौक की 10 वीं घटना

लालचौक स्थित आठ दुकान में एक माह के अंदर चोरों ने 10 वीं बार चोरी हुई है. इसमें संजय साव, रामपुकार प्रसाद, नासीर अंसारी, परमेश्वर साव, राजेश गुप्ता, सीताराम राम और आनंद शर्मा की दुकानों में चोरी हो चुकी है. एक दुकान में दो बार चोरी हुई है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661133&action=edit">बेरमो

: पंद्रह सदस्यीय समिति करेगी सेवई गांव का विकास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp