Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर पकड़ाया, चालक फरार

 
Bokaro Thermal : नावाडीह सीओ अशोक कुमार सिन्हा ने मुंगोरांगामाटी स्थित बहुउद्देशीय भवन के समीप शुक्रवार को छापेमारी कर अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा. हालांकि तीनों ट्रैक्टरों के चालक भागने में सफल रहे. सीओ ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर पेक नारायणपुर थाना को सुपुर्द कर दिया है. साथ ही थाना में बालू की अवैध ढुलाई का मामला दर्ज़ कर तीनों ट्रैक्टर मालिक व चालक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सीओ ने बताया कि जम्मुनिया नदी व अन्य जोरिया के घाट से बालू के अवैध खनन, परिवहन और ट्रैक्टरों के ज़रिए नावाडीह के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर चौकीदार मोतीलाल महतो, महिला होमगार्ड राधा कुमारी को साथ लेकर वो मुंगोरांगामाटी पहुंचे, जहां बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. ट्रैक्टरों के ड्राइवर सीओ की गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर फ़रार हो गये. मौके पर पहुंचे पेक नारायणपुर थाना के एसआई मुन्ना राणा बालू लदे तीनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गए. यह">https://lagatar.in/bermo-mega-health-camp-on-march-27-at-gomiya-dak-bungalow/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 27 मार्च को गोमिया डाक बंगला में मेगा हेल्थ कैंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही