Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : नावाडीह में विकास की लकीर खींच कर चलें गए टाइगर, ऊपरघाट ने खो दिया अपना बेटा

 
Bokaro Thermal : जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा के नावाडीह-ऊपरघाट में विकास की एक नयी लकीर खींच कर अनंत यात्रा में निकल गये. 14 फरवरी 2021 को तुफानी दौरा करते हुए नावाडीह और ऊपरघाट में एक दिन में सैंकड़ों करोड़ की पुल पुलिया व सड़क निर्माण सहित 44 योजनाओं का शिलान्यास कर विकास का एक नया अध्याय लिखा था. सबसे पहले ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत के आदिवासी गांव वनडीहवा में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. [caption id="attachment_600916" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGARNATH-FAL-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> ऊपरघाट में भेलवा के पेड पर बैठे जगरनाथ महतो[/caption] पोटसो में पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास अंतिम शिलान्यास कार्यक्रम था. उसी दिन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बीमारी के चपेट में आ गए थे. कार्यक्रम के दौरान जंगल में भेलवा का पक्का फल देखकर मंत्री खुद गाड़ी से उतर गए और भेलवा खाने के लिए रुक गए.   [caption id="attachment_600935" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGARNATH-SABZI-2-300x227.jpg"

alt="" width="300" height="227" /> घर के लिए सब्जी खरीदते मंत्री जगरनाथ महतो[/caption]

ऊपरघाट में पाइपलाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने का था संकल्प

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऊपरघाट के नौ पंचायतों में कोनार नदी से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया था. पूरे तामझाम के साथ पेंक में इस बहुप्रतीक्षित योजना को लेकर विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ शिलान्यास भी किया था. लेकिन योजना पूर्ण होने से पहले वह चल बसे. बीमार होने के बाद भी योजनाओं को लेकर ऊपरघाट हमेशा आते रहे. ऊपरघाट में आखिरी बार वो 26 फरवरी को बंशी स्थित सब-स्टेशन का शिलान्यास करने पहुंचे थे. [caption id="attachment_600929" align="alignnone" width="237"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGARNATH-MDM-237x300.jpg"

alt="" width="237" height="300" /> मध्यान भोजन की जांच के दौरान बच्चों के साथ भोजन करते मंत्री[/caption]

शिक्षामंत्री के निधन की सूचना पर रोया पूरा ऊपरघाट

गुरूवार को जब सुबह शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की सूचना सोशल मीडिया से नावाडीह और ऊपरघाट के ग्रामीणों को मिली तो पूरा क्षेत्र अचंभित रह गया. गांव के लोग सदमें में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उनका बेटा और भाई चला गया. यह">https://lagatar.in/bermo-press-conference-regarding-bjps-demonstration-on-april-11-at-the-secretariat/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा के 11 अप्रैल के सचिवालय पर प्रदर्शन को लेकर प्रेस वार्ता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही