Search

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल और गोनियांटो में दिवंगत शिक्षा मंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

Bokaro Thermal : दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की याद में बोकारो थर्मल और गोनियांटो में बुधवार 12 अप्रैल को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर जगरनाथ महतो की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन  अर्पित किया गया. मौके पर ऊपरघाट के डीवीसी सीएसआर विभाग के विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने कहा कि जगरनाथ महतो दलित, शोषित और गरीबों की आवाज थे. मंत्री बनने के बाद भी रात-दिन एटीएम की तरह काम करते थे. टेकलाल चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय से ही उनके साथ उनका अटूट संबंध रहा. उनकी कमी हमेशा खलेगी. [caption id="attachment_606130" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SRADHANJALI-PUBLIC-300x163.jpg"

alt="" width="300" height="163" /> श्रद्धांजलि सभा में मौजूद ग्रामीण[/caption] भाकपा के वरीय नेता गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो जमीन से जुडे जिंदादिल नेता थे. वे समाज के हर तबके के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे. गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया बीएन महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो ने गरीबों के लिए सदैव सड़क से सदन तक आवाज उठायी. स्थानीय और नियोजन नीति 1932 खतियान को बनाने के लिए जोरदार अभियान चलाया. किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो दृढ इच्छा शक्ति और मजबूत इरादा के प्रतीक थे. कभी भी अपनी सोच को अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा. बेबाक बोलते थे. बीमारी से लड़ते हुए भी ऊपरघाट में एक दिन में 44 योजनाओं का शिलान्यास किया था. श्रद्धांजलि सभा में योगेंद्र कुमार रंजन, राजाराम महतो, पंसस पुष्पा देवी, लालधन महतो, सीताराम मंराडी, झमन महतो, करमचंद सोरेन, राजेश मंराडी, सोनाराम मंराडी, बिजय महतो, सुनील महतो, सुनीता देवी, दशरथ महतो, गणेश राम, गणेश सोरेन, भोला महतो, देवनारायण महतो, गणेश तुरी, कमरूल अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-duck-farming-is-a-mobile-atm-for-the-poor-dr-pushpa/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गरीबों के लिए चलता-फिरता एटीएम है बत्तख पालन : डॉ पुष्पा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp