Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : बेमौसम बारिश फसलों के लिए फायदेमंद

 
Bokaro Thermal : पिछले 3 दिनों से बोकारो सहित झारखंड के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश से किसान खुश है.इस बारिश से सब्जी की फसल को काफी फायदा होगा. मटर, बिंस, गोभी, शिमला मिर्च, कद्दू, प्याज आदि सब्जियों के लिए यह बारिश फायदेमंद है. पानी के अभाव में आम के मंजर सूख रहे थे. इस बारिश से मंजर तो लगेंगे ही, साथ बेहतर फल लगने की भी उम्मीद है. जो किसान खेतों में लगी गेहूं, सरसों व अन्य रबि फसलों की सिंचाई पानी के अभाव में नहीं कर पा रहे थे, यह बारिश उनके लिए बरदान साबित होगी. यदि मटर व बिंस की फसल तैयार हो गई है, तो बारिश से उनकी फलियों में दाग लग सकता है. तैयार सरसों की फसल को भी नुकसान हो सकता है. कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक बिनोद कुमार जायसवाल ने कहा कि बारिश सामान्य हुई है. इससे फसलों का विकास तेजी से होगा. किसानों को फसल की पटवन की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस बारिश से फसल का उत्पादन भी बेहतर होगा. यह भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/dps-bokaro-honored-as-the-best-school-in-jharkhand/">डीपीएस

बोकारो को झारखंड में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही