Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : ग्रामीणों ने श्रमदान कर पीसीसी सड़क की मरम्मत की

 
लोगों ने खुद की सीमेंट, बालू व गिट्टी की व्यवस्था
Bokaro Tharmal : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत बरई गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान कर पीसीसी सड़क की मरम्मत कर दी. इस कार्य में आजसू के प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने विशेष सहयोग दिया. इससे पूर्व ग्रामीणों ने 4 अक्टूबर 2017 को श्रमदान कर सड़क बनाई थी. ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों से यहां सड़क मरम्मत की मांग की परंतु कोई लाभ नहीं हुआ. यह सड़क बरई गांव से हरलाडीह को जोड़ती है. वर्षों पूर्व बनी यह पीसीसी सड़क जहां-तहां उखड़ गई थी. जिससे बरसात में लोगों को काफी परेशानी होती थी. इससे परेशान लोगों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करायी. इस कार्य में आजसू के प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार मंडल, लालमोहन सिंह, राजेश महतो, नकुल साव, चंदू महतो, पिंटु साव सहित कई ग्रामीणों ने सीमेंट, बालू व गिट्टी का सहयोग किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689091&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : जिला डेकोरेटर एसोसिएशन ने राधे श्याम गौशाला में किया पौधारोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही