Bokaro Thermal : डीवीसी बोकारो थर्मल के नुरीनगर स्थित स्थायी ऐश पौंड से उड़ने वाली छाई प्रदूषण को लेकर पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी सहित पंचायत के ग्रामीण सोमवार 15 मई को ऐश पौंड के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठ गए. आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के वरीय नेता जोगेंद्र ऊर्फ बाबूलाल गिरि, उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू, खिरोधर महतो, मुखिया अंजू आलम, प्रतिनिधि महबूब आलम ने आंदोलनकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया. अनशनकारियों ने कहा कि ऐश पौंड से उड़ने वाली छाई से निकटवर्ती गांव नूरीनगर, बाजारटांड़ जरवा बस्ती के सैंकड़ों ग्रामीण सालों भर त्रस्त रहते है. इसे लेकर गोविंदपुर ए पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी ने पत्र के माध्यम से 3 मार्च को मुख्यमंत्री सहित डीवीसी के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान को अवगत कराया था. लेकिन प्रबंधन ने कोई पहल नहीं किया. यहां तक कि पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता है. 8 अप्रैल को बेरमो एसडीएम अनंत कुमार और डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर ने संयुक्त रूप से ऐश पौंड का निरीक्षण कर डीवीसी के अपर निदेशक और डीवीसी के सिविल डिप्टी चीफ आरके सिन्हा से वार्ता कर आश्वासन भी दिया था. यह">https://lagatar.in/bermo-criminals-running-away-after-robbing-scorpio-opened-fire-chased-and-caught-by-the-police/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : स्कोर्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल : ऐश पौंड से हो रहे प्रदूषण के ख़िलाफ़ ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुरू

Leave a Comment