Search

 
 
 

बोकारो थर्मल: यह कैसा प्रेम, पिता की मौत के बाद पुत्र ने की आत्महत्या

 
Bokaro Thermal: बोकारो थाना क्षेत्र के राजा बाजार में पिता के निधन से मर्माहत पुत्र ने फांसी लगा कर अत्महत्या ली. बताया जाता है कि बहुत दिनों से इलाज करा रहे गोबर्धन रजवार 8 अप्रैल की रात रांची से वापस बोकारो थर्मल आते ही उनकी तबियत बिगड़ते देख उसे डीभीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ये सदमा उसका छोटा बेटा 29 वर्षीय कुंदन रजवार सहन नहीं कर सका और चुपके से एक कमरे में जा कर गले से गमछा बांध पंखे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. [caption id="attachment_603491" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/pita-goverdhan-ka-file-foto-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> पिता गोर्वधन की फाइल फोटो[/caption] इसकी जानकारी परिजनों को 9 अप्रैल की सुबह होने पर घर में अफरा तफरी मच गई. एक तरफ मृत पिता दूसरी ओर छोटा बेटा का शव. यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए और परिवार वालों को ढांढस बंधाया. मृतक की मां भी व्हील चेयर से ही इधर उधर जा पाती है. बेटे और पति की मौत के सदमें ने उसे अंदर से तोड़ दिया. सूचना मिलते ही थाने के एसआई बिक्रांत मुंडा, प्रेममोहन झा मौके पर पहुंच उसे नीचे उतार पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. पिता पुत्र का एक साथ बोकारो थर्मल के कोनार नदी में दाह संस्कार किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602801&action=edit">यह

भी पढ़ें:कसमार : बगियारी बिजली सब स्टेशन के समक्ष माकपा व राजद ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही