Search

बोकारो थर्मल : बिजली कटी तो ग्रामीणों ने डीजीएम को घेरा

ग्रामीणों ने सीएसआर कार्यालय में किया हंगामा

Bokaro Tharmal : बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर-एफ पंचायत के पीपल झोपड़ी-अम्बेदकर नगर के ग्रामीणों ने 20 सितंबर को बिजली बहाल करने की मांग को लेकर डीजीएम बीजी होलकर सहित सब-स्टेशन इंचार्ज का घेराव किया. इस दौरान लोगों ने सीएसआर कार्यालय में हंगामा भी किया. ग्रामीणों का कहना है कि पीपल झोपड़ी-अम्बेदकर नगर में पिछलें तीन दिनों से बिजली आपूर्ति काट दी गई है, जिससे यहां के लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं. सूचना के बाद भी बिजली बहाल नहीं की जा रही थी. इससे आक्रोशित ग्रामीण सीएसआर कार्यालय पहुंचे और डीजीएम बीजी होलकर सहित सब-स्टेशन इंचार्ज का घेराव कर दिया. बाद में डीजीएम के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से लौटे. मालूम हो कि पीपल झोपड़ी-अम्बेदकर नगर के ग्रामीण डीवीसी कॉलोनी से कनेक्शन कर बिजली जलाते हैं. इस कारण यहां के कनेक्शन काट दिया गया था. डीजीएम ने कहा कि जब तक पीपल झोपड़ी-अम्बेदकर नगर में बिजली की व्यवस्था नहीं होती है, तब-तक स्थिति यथावत रहेंगी. हंगामा करने वालों में सरजू राम, बिजय राम, हरदीप आजाद, राजू राम, मन्टु कुमार, मालती देवी, समुंद्री देवी, शांति देवी, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, सुधा देवी, मुकेश कुमार, कालो देवी, सत्येंद्र कुमार, तेतरी देवी, अजय कुमार, मंजू देवी, कांति देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरूष शामिल थे. इधर, डीजीएम बीजी होलकर ने ग्रामीणों के हंगामा के बाद पीपल झोपड़ी-अम्बेदकर नगर का निरीक्षण किया. यह">https://lagatar.in/pakur-accused-of-murdering-wife-absconds-from-police-custody-6-policemen-suspended/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp