Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बरई पंचायत के बरई गांव में शनिवार 1 अप्रैल को घर पर दिहाड़ी मजदूर विजय महतो 45 वर्ष की लाश सदिंग्ध हालत में मिली. घटना की सूचना मिलने के बाद पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार दल-बल के साथ बरई पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. सुमन कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले से यह हादसा लगता है. पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है. [caption id="attachment_596493" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BERMO-POLICE-300x134.jpg"
alt="" width="300" height="134" /> घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस[/caption]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BERMO-GRAMIN-300x134.jpg"
alt="" width="300" height="134" /> घटना के बाद घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़[/caption]
भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : दो बाइक की टक्कर में तीन घायल [wpse_comments_template]
alt="" width="300" height="134" /> घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस[/caption]
ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
ग्रामीणों ने विजय महतो की हत्या की आशंका जतायी है. ग्रामीणों का कहना है कि शव के गर्दन पर जिस प्रकार के जख्म था और खून निकल रहा था, इससे हत्या ही प्रतीत होता है. कुछ लोगों का कहना है कि यह जंगली क्षेत्र है. जंगली जानवर आते रहते हैं. संभावना है कि इस घटना को जंगली जानवरों ने अंजाम दिया हो. [caption id="attachment_596495" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="134" /> घटना के बाद घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़[/caption]
पत्नी गई थी काम करने, बेटा गया था स्कूल
मृतक विजय महतो की पत्नी देवकी देवी सुबह घर का काम निपटाने के बाद काम करने के लिए चली गई. वहीं बड़ा बेटा पिंटू महतो मुर्गी फार्म में काम करता है और वहीं रहता है. छोटा बेटा दीपक कुमार महतो स्कूल चला गया. विजय महतो 31 मार्च को मेला देखने गया था, देर रात लौटने की वजह से आंगन में ही सो गया. बेटा दीपक का स्कूल में टिफिन टाइम हुआ तो वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता सोये हुए है. उसे जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं जागे. तब उसकी नजर गर्दन पर पड़ी जख़्म से बह रहे खून पर पड़ी. खून देखते ही वो जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगा और बाहर निकलकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी.सूचना पर पहुंचे सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि
घटना की सूचना पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू के संतोष कुमार महतो, टिकैत कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, दीप्पू कुमार अग्रवाल, सीताराम महतो उर्फ बादल, जितेंद्र कुमार यादव, रामकुमार मंराडी, मुखिया बीके रवि, पुरन महतो सहित कई लोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. थाना प्रभारी से जांचकर उचित कार्रवाई करने की बात कहीं.घर में मचा कोहराम, चीत्कार से गमगीन हुआ गांव
मृतक दिहाड़ी मजदूर की दो मां चमनी देवी व बंधनी देवी है. पत्नी देवकी देवी, दो बेटा पिन्टू महतो और दीपक कुमार महतो है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की दहाड़े सुनकर गांव वालों का कलेजा भी पिघल गया. हरकिसी की आंखएं नम हो गई. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-three-injured-in-two-bike-collision/">यहभी पढ़ें : बोकारो थर्मल : दो बाइक की टक्कर में तीन घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment