Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : अंबेडकर जंयती पर विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल में डीवीसी की इडीसीएल विभाग ने धूमधाम से ड़ॉअंबेडकर की 132वीं जयंती मनाया. इस मौके पर शुक्रवार की देर शाम देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट हेड नंदकिशोर चौधरी, चीफ इंजीनियर सूर्य नारायण प्रसाद, सुदिप्ता भट्टाचार्य, डीजीएम बीजी होलकर व सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेट बीके सेठी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर समारोह का उदघाटन किया. संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट हेड नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, राजनेता, समाज सुधारक और न्यायविद के साथ-साथ वह भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे. उन्होंने भारत के संविधान के प्रारूपण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समारोह में 12 अप्रैल को स्टेशन क्लब में हुई चिंत्राकन, भाषण व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. [caption id="attachment_609202" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAYANTI-PUBLIC-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> समारोह में शामिल अतिथि व स्थानीय लोग[/caption] चित्रकला में ग्रुप ए में प्रथम संतपॉल मॉर्डन स्कूल की छात्रा श्रेया श्री, द्वितीय चैतन्या अजपा व तृतीय अदिति राज, ग्रुप बी में प्रथम कॉर्मेंल स्कूल के शाईशा शेखर, द्वितीय संतपॉल मॉडन स्कूल के आत्रेयी बाला व तृतीय केंद्रीय विद्यालय की पूजा कुमारी, अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगता में प्रथम संतपॉल मॉर्डन स्कूल, द्वितीय केंद्रीय विद्यालय व तृतीय डीवीसी हाई स्कूल, अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कॉर्मेंल स्कूल की सौम्या वानखेडे़, द्वितीय डीवीसी हाई स्कूल के आलोक कुमार मिश्रा व तृतीय संतपॉल मॉर्डन स्कूल की रोशनी कुमारी विजेता बनी. समारोह में मुख्य रूप से इडीसीएल के अध्यक्ष जॉय कुमार मुंडा, सचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन बोदलकर, राजकुमार रजक, योगेश मिलन, धुर्वा मांझी, केरल टुडू, पुनम मंराडी, जितेंद्र कुमार रजक, विरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार देव, शिव कुमार पासवान, ग्रेगोरी लकड़ा, सुनील खलको, बीएन प्रसाद, संजय बारजो, लक्ष्मण राम, एमसी रजवार, आर चक्रवर्ती, बेनुधर बेहरा, अशोक राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-condolence-meeting-organized-in-kargali-tribute-paid-to-jagarnath-mahato/https://lagatar.in/bermo-condolence-meeting-organized-in-kargali-tribute-paid-to-jagarnath-mahato/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : करगली में शोकसभा का आयोजन, जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही