Search

बोकारो थर्मल : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल-बिष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित बुडगड्ढा के समीप रविवार 25 जून की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकी गांव निवासी विक्रम बेसरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बिक्रम बेसरा बाइक से एक शादी समारोह में जा रहा था. उसी दौरान बुडगड्ढा समीप मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उस युवक के पीछे और भी उसके कई साथी बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे. उन्होंने सड़क हादसे की जानकारी तुरंत गांव के अन्य लोगों को दी. सूचना मिलने के बाद गांव से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की जानकारी मिलते ही पेंक थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस पदाधिकारियों ने मृतक के आश्रित को सरकारी मुआवज़ा दिलाने का दिलाने का आश्वासन दिया. पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया. आजसू नेता और पूर्व जिप सदस्य सचिव टिकैत कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि गणेश तुरी, रामकुमार मरांडी, उप मुखिया लोचन महतो सहित कई लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सोमवार 26 जून को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया. यह">https://lagatar.in/bermo-raitos-jarangdih-colliery-closure-movement-ends-after-talks/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : वार्ता के बाद रैयतो का जारंगडीह कोलियरी बंद आंदोलन समाप्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//