8 दिन में 13 मंदिरों को बदमाशों ने बनाया निशाना
बोकारो में विगत 8 दिनों के भीतर बदमाशों ने 13 मंदिरों को अपना निशाना बनाया है. 11 अप्रैल की रात एक साथ पांच मंदिरों को निशाना बनाया गया. जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह मंदिर से 5 हजार रुपए, तांतरी उत्तरी के काली मंदिर से 20 हजार के जेवर और 15 हजार नगद, तांतरी दक्षिणी के दुर्गा मंदिर 25 हजार रूपये व बहादुरपुर में एनएच-23 किनारे दुर्गा मंदिर की दान पेटी से 10 हजार रुपए और बालीडीह थाना के तुपकाडीह स्टेशन रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से 10 ग्राम सोना, 30 ग्राम चांदी और 10 हजार रुपए की चोरी हुई. 13 अप्रैल की रात में कसमार थाना इलाके के मंगल चंडी मंदिर से 2 हजार रुपए, मधुकरपुर नीचे टोला दुर्गा मंदिर और बजरंग बली मंदिर से 5 हजार रुपए चोरी हुई. अगले ही दिन 14 अप्रैल की रात में माराफारी थाना इलाके के कशियाटांड़ मैदान में बजरंगबली और शिव मंदिर में प्रतिमा खंडित किया. 15 अप्रैल की रात में सेक्टर-4 के सूर्य मंदिर में दान पेटी से 5 हजार और माराफारी थाना इलाके के चंचालनी मंदिर की दान पेटी से 3 हजार रुपए की चोरी की. 16 अप्रैल की रात रितुडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई. [caption id="attachment_612140" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="198" /> माराफारी के काशियाटांड़ में मंदिर में उत्पात के बाद पहुंची पुलिस[/caption]
दो युवकों का ग्रुप दे रहा चोरी की घटना को अंज़ाम
पुलिस की मानें तो मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दो युवकों का ग्रुप दे रहा है. रात के अंधेरे में एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक मंदिर में पहुंच रहे हैं. मंदिर में जो भी उनके हाथ लग रहा है, उसे लेकर अपने साथ निकल रहे हैं. जिस तरह चोरों ने पहले सेक्टर-4 और उसके बाद माराफारी के चंचली मंदिर को निशाना बनाया है, उससे यह माना जा रहा है कि दोनों युवक ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं. इसलिए छह दिनों में चार दिन जरीडीह, कसमार इलाके के मंदिरों को टारगेट किया.सीसीटीवी में क़ैद हुआ चेहरा
मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि चंचली माई मंदिर में चोरी के दौरान चोरों की तस्वीर मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस की टीम दोनों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में लग गई है. जल्द दोनों पकड़े जाएंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-chief-minister-hemant-soren-reached-the-shradh-ceremony-of-late-jagarnath-mahato/">यहभी पढ़ें : बेरमो : दिवंगत जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]

Leave a Comment